फीफा विश्व कप : स्पेन-स्विट्जरलैंड भिड़ंत शुरू
बुधवार को खेले गए इस ग्रुप के पहले मुकाबले में दक्षिण अमेरिकी देश चिली ने मध्य अमेरिकी देश होंडुरास को 1-0 से पराजित किया। इस जीत ने चिली को ग्रुप तालिका में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है।
यह मैच खिताब का दावेदार माने जा रहे स्पेन के लिए काफी अहम है। स्पेन के लिए खुशखबरी यह है कि उसके स्टार मिडफील्डर आंद्रे इनेस्ता चोट से उबरकर मैदान में लौट आए हैं।
इनेस्ता की वापसी के बाद स्पेन के कोच विंसेंट डेल बॉस्क ने लिवरपूल के लिए खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर फर्नाडो टॉरेस को फिलहाल स्थानापन्न खिलाड़ियों की सूची में रखा है।
इस मैच में स्विट्जरलैंड के कप्तान एलेक्जेंडर फ्रेई और वालोन बेहरामी जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों को चोट लगी है। इस रोचक मैच में दोनों टीमों की कप्तानी गोलकीपरों के हाथ में है।
स्विट्जरलैंड के कप्तान डिएगो बेनागजीलियो हैं जबकि स्पेन की कमान लिकेर कासीलास के हाथों में है। बेनागजीलियो जर्मन क्लब वूल्फ्सबर्ग के लिए पेशेवर फुटबाल खेलते हैं जबकि कासीलास स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के गोलकीपर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications