Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोल वल्ट खिलाड़ी अजीत सिंह के लिए अनुग्रह राशि मंजूर

अजीत सिंह पुणे में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी खेलों के दौरान जनवरी 2005 में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

तेईस वर्षीय अजीत सिंह एक उभरते हुए एथलीट थे, लेकिन दुर्भाग्य से वे खेलों के दौरान घायल हो गए थे। उन्होंने अगस्त 2004 में सिरसा में आयोजित हरियाणा एथलेटिक्स चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक, सितंबर 2004 में पानीपत में आयोजित जूनियर नर्थ रीजन एथलेटिक्स चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक, अक्टूबर 2004 में मेरठ में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक और नवंबर 2004 में हरियाणा स्टेट स्कूल एथलेटिक्स चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

समाचारों से युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय को जब पता चला कि अजीत के पिता ने अपने बेटे के इलाज के लिए अपनी जमीन गिरवी रखकर बैंकों से कर्ज लिया है तो मंत्रालय ने इलाज के लिए तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि जारी की।

खिलाड़ियों के लिए कायम की गई राष्ट्रीय कल्याण निधि योजना के अंतर्गत युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय वित्तीय संकट झेलने वाले पुराने खिलाड़ियों को एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+