एशिया कप : श्रीलंका का पहला विकेट गिरा (लीड-2)
रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 19 ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं।
श्रीलंका का एकमात्र विकेट तिलकरत्ने दिलशान के रूप में गिरा है। दिलशान 51 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए।
दिलशान का विकेट 111 रन के कुल योग पर गिरा। सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा 41 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने दो रन बनाए हैं।
इस मैच को जीतकर श्रीलंकाई टीम लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। इस टीम ने हाल ही में जिंबाब्वे में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल खेला था। उसने फाइनल में जिंबाब्वे को नौ विकेट से हराकर खिताब जीता था। श्रृंखला की तीसरी टीम भारत की थी।
श्रीलंकाई टीम ने अपने पहले लीग मैच में पाकिस्तान को 16 रनों से पराजित किया था। अपेक्षाकृत कम स्कोर के बावजूद श्रीलंकाई टीम लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत जीत हासिल की थी। मलिंगा ने उस मैच में पांच विकेट लिए थे।
दूसरे मैच में बुधवार को भारत ने वीरेंद्र सहवाग की घातक गेंदबाजी और गौतम गंभीर की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश को छह विकेट से पराजित किया था। भारत को अपना अगला मैच 19 जून को पाकिस्तान के साथ खेलना है। यह मैच जीतकर भारतीय टीम भी फाइनल में पहुंच सकती है।
चार देशों की इस प्रतियोगिता में भारत को 15 वर्ष से खिताब का इंतजार है। भारत ने आखिरी बार 1995 में यह खिताब जीता था। एशिया कप के सभी मैच दाम्बुला में ही खेले जाने हैं। फाइनल 24 जून को होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications