Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशिया कप : श्रीलंका के 200 रन पूरे (लीड-3)

श्रीलंकाई टीम ने अब तक दो विकेट गंवाए हैं। उसने 36 ओवर की समाप्ति तक 209 रन बना लिए हैं। कप्तान कुमार संगकारा 63 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 45 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि माहेला जयवर्धने ने 29 रन बनाए हैं।

रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने तेज शुरुआत के बाद सबसे पहले तिलकरत्ने दिलशान का विकेट गंवाया। दिलशान 51 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए।

दिलशान का विकेट 111 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा पेवेलियन लौटे। थरंगा ने 73 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की सहायता से 54 रन बनाए। थरंगा और संगकारा ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े।

इस मैच को जीतकर श्रीलंकाई टीम लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। इस टीम ने हाल ही में जिंबाब्वे में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल खेला था। उसने फाइनल में जिंबाब्वे को नौ विकेट से हराकर खिताब जीता था। श्रृंखला की तीसरी टीम भारत थी।

श्रीलंकाई टीम ने अपने पहले लीग मैच में पाकिस्तान को 16 रनों से पराजित किया था। अपेक्षाकृत कम स्कोर के बावजूद श्रीलंकाई टीम लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत जीत हासिल की थी। मलिंगा ने उस मैच में पांच विकेट लिए थे।

दूसरे मैच में बुधवार को भारत ने वीरेंद्र सहवाग की घातक गेंदबाजी और गौतम गंभीर की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश को छह विकेट से पराजित किया था। भारत को अपना अगला मैच 19 जून को पाकिस्तान के साथ खेलना है। यह मैच जीतकर भारतीय टीम भी फाइनल में पहुंच सकती है।

चार देशों की इस प्रतियोगिता में भारत को 15 वर्ष से खिताब का इंतजार है। भारत ने आखिरी बार 1995 में यह खिताब जीता था। एशिया कप के सभी मैच दाम्बुला में ही खेले जाने हैं। फाइनल 24 जून को होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+