फीफा विश्व कप : पेनाल्टी पर गोल नहीं कर सके पोदोलस्की (लीड-3)
जर्मनी की टीम को 60वें मिनट में पेनाल्टी मिला था, जिस पर उसके स्टार खिलाड़ी लुकास पोदोलस्की गोल नहीं कर सके। जर्मनी को यह पेनाल्टी सर्बियाई खिलाड़ी नेमांजा विदिक द्वारा डी-क्षेत्र में फाउल खेलने के कारण मिला था।
सर्बियाई टीम ने 38वें मिनट में गोल करके 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी है। यह गोल कप्तान मिलान जोवानोविक ने किया। जोवानोविक ने निकोला जिगिक और मिलोस कार्सिक की मदद से इस गोल को अंजाम दिया। इस गोल ने खिताब जीतने का दावा कर रही जर्मन टीम की रक्षापंक्ति की पोल खोल दी।
इससे ठीक पहले 37वें मिनट में जर्मनी के स्टार खिलाड़ी मारिस्लाव क्लोज को लाल कार्ड दिखाया गया था। इस कारण क्लोज को मैदान छोड़ना पड़ा। क्लोज की विदाई के बाद जर्मन टीम को अब इस मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना होगा। मध्यांतर तक इस मैच में छह पीले कार्ड भी दिखाए गए।
दोनों टीमें इस विश्व कप में अपना दूसरा मैच खेल रही हैं। जर्मनी ने अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 4-0 से हराया था जबकि सर्बिया को घाना के हाथों 0-1 से हार मिली थी। इस ग्रुप में घाना और आस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को रस्टेनबर्ग में भिड़ंत होगी।
फीफा रैंकिंग में जर्मनी को छठा स्थान प्राप्त है जबकि सर्बिया 15वीं वरीयता प्राप्त टीम है। जर्मन टीम जहां अपना दूसरा मैच जीतकर अंतिम-16 के लिए स्थान पक्का करना चाहेगी वहीं सर्बिया का प्रयास विश्व कप में पहली जीत हासिल करने और दौड़ में बने रहने का होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications