स्मिथ का शतक, दक्षिण अफ्रीका की स्थिति मजबूत
स्थानीय वार्नर पार्क क्रिकेट मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। स्मिथ ने युवा बल्लेबाज एल्विरो पीटरसन के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई। पीटरसन 52 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर पेवेलियन लौटे।
पीटरसन के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे हाशिम अमला ने भी अपने कप्तान का पूरा साथ दिया। शानदार फार्म में चल रहे अमला ने आउट होने से पहले न सिर्फ 44 रनों की पारी खेली बल्कि स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी भी की।
कप्तान स्मिथ ने जैक्स कालिस के साथ भी 72 रनों की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका को स्मिथ के रूप में दिन का तीसरा और आखिरी झटका लगा। वह 132 रनों के निजी स्कोर पर केमर रोच का शिकार बने। दिन का खेल खत्म होने पर कालिस 45 और एबी डीविलियर्स सात रन बनाकर नाबाद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications