एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को हराया
पाकिस्तान की ओर से जीत के लिए रखे गए 268 रनों के लक्ष्य का पीछ करते हुए भारतीय टीम ने 50वें ओवर में एक गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।
भारत की ओर से गौतम गंभीर ने 83 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 56 रनों की उपयोगी पारी खेली लेकिन अंतिम ओवरों में सुरेश रैना की 27 गेंदों पर 34 रनों की साहसिक पारी की बदौलत ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को शिकस्त दी। हरभजन सिंह ने छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीताने में अहम भूमिका निभाई।
स्थानीय रांगिरी मैदान पर पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। और सलमान बट्ट की 74 और कामरान अकमल की 51 रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पाकिस्तानी टीम ने 49.3 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 267 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications