कालिस और डिविलियर्स का शतक, दक्षिण अफ्रीका मजबूत
दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए पहले दिन कप्तान ग्रीम स्मिथ ने शतक जमाया था तो दूसरे दिन हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कालिस और अब्राहम डिविलियर्स ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं।
कालिस ने 110 रन और डिविलियर्स ने नाबाद 135 रन बनाए। कप्तान स्मिथ की 132 रनों की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर तीन विकेट गंवाकर 296 रन बनाए थे।
इससे आगे खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने दूसरे दिन भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। कालिस और डिविलियर्स के बीच चौथे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी हुई।
वेस्टइंडीज की ओर से शेन शिलिंगफोर्ड ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा केमर रोच और सुलेमान बेन ने एक-एक विकेट हासिल किए।
वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। कप्तान क्रिस गेल 42 रन पर नाबाद थे जबकि नरसिंह देवनारायण 33 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए थे।
सलामी बल्लेबाज ट्रेविस डाउलिन के रूप में वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा। उन्हें मोर्ने मोर्कल ने आउट किया। वह सिर्फ 10 रन ही बना सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications