फीफा विश्व कप : पराग्वे ने दूसरा गोल किया (लीड-3)
पराग्वे की टीम ने 27वें मिनट में मिडफील्डर एनरिक वेरा द्वारा किए गए गोल की मदद से खाता खोला था। वेरा ने फारवर्ड खिलाड़ी लुकास बैरियोस के पास पर यह शानदार गोल किया।
पहले हॉफ के खेल पर पूरी तरह पराग्वे का नियंत्रण रहा। वैसे उसके पास 51 फीसदी समय तक ही गेंद रही लेकिन इस दौरान उसने चार बार गोलपोस्ट पर जोरदार हमला किया। स्लोवाकिया की टीम एक बार भी पराग्वे के खेमे में हलचल नहीं मचा सकी।
दूसरे हॉफ में भी पराग्वे की टीम ने कई जोरदार हमले किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। पराग्वे ने अपना दूसरा गोल 86वें मिनट में किया। मिडफल्ड क्रिस्टियन रेवेरोस ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया।
दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रहे स्लोवाकिया ने 15 जून को खेले गए अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 1-1 की बराबरी पर रोका था।
दूसरी ओर, दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे ने 14 जून को खेले गए अपने पहले मैच में मौजूदा विश्व चैम्पियन इटली को 1-1 की बराबरी पर रोककर विशेषज्ञों को चौंका दिया था।
इस मैच को जीतने वाली टीम ग्रुप-एफ की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। इस ग्रुप में शामिल इटली और न्यूजीलैंड के भी स्लोवाकिया और पराग्वे की तरह एक-एक अंक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications