Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशिया कप : बांग्लादेश को मिला 386 रनों का लक्ष्य (लीड-3)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने कप्तान शाहिद अफरीदी (124 रन, 60 गेंद, 17 चौके, 4 छक्के) की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 385 रन बनाए।

एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तान का यह सबसे बड़ा योग है। इससे पहले उसने 1996 में नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ नौ विकेट पर 371 रन बनाए थे। उस मैच में अफरीदी ने 37 गेंदों पर शतक लगाया था। अफरीदी के नाम एकदिवसीय मैचों का तीव्रतम शतक का रिकार्ड है।

बहरहाल, सोमवार को अफरीदी का बल्ला भी उसी अंदाज में चला, जिस अंदाज में 1996 में श्रीलंका के खिलाफ चला था। अफरीदी ने अपने करियर का छठा और सर्वोच्च व्यक्तिगत योग हासिल किया। यही नहीं, उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास का पांचवां सबसे तेज शतक जड़ा। अफरीदी ने महज 53 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया।

अफरीदी के अलावा सलामी बल्लेबाज इमरान फरहत ने 60, शाहजैब हसन ने 50, उमर अकमल ने 50 और कामरान अमकल ने 23 रनों की उपयोगी और आकर्षक पारियां खेलीं। फरहत ने 77 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए जबकि उमर ने अपनी आकर्षक पारी के दौरान 57 गेंदों पर चार चौके जड़े। उमर और अफरीदी ने पांचवें विकेट के लिए 15.4 ओवरों में 137 रनों की तूफानी साझेदारी की।

अब्दुर रज्जाक नौ गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि उमर अमीन ने भी 22 रन जोड़े। बांग्लादेश की ओर से सैफुल इस्लाम को तीन सफलता मिली। कप्तान सकीबुल हसन ने दो विकेट लिए जबकि अब्दुर रज्जाक ने भी एक सफलता पाई।

यह मैच दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनकर सामने आया है। इसका कारण यह है कि दोनों टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। भारत और श्रीलंका की टीमें लगातार दो जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

एशिया कप का फाइनल 24 जून को दाम्बुला में ही खेला जाना है। भारतीय टीम 15 साल के अंतराल के बाद खिताब जीतना चाहेगी जबकि श्रीलंकाई टीम खिताब की रक्षा के लिए मैदान में उतरेगी। उसने 2008 में पाकिस्तान में आयोजित पिछले संस्करण का खिताब जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+