फीफा विश्व कप : पुर्तगाल के नाम चौथा गोल (लीड-5)
पुर्तगाल की ओर से चौथा गोल मिडफील्डर टियागो ने 60वें मिनट में किया। मध्यांतर तक पुर्तगाल की टीम 1-0 से आगे थी। उसके बाद पुर्तगाल की टीम लगातार तीन गोल कर चुकी है।
इस विश्व कप में अपनी पहली जीत की आस लगाए यूरोपीय पावरहाउस पुर्तगाल ने 56वें मिनट में फारवर्ड खिलाड़ी ह्यूगो अल्मेइदा द्वारा किए गए गोल की मदद से तीसरी सफलता पाई थी।
अल्मेइदा ने 55वें मिनट में एक फाउल खेला था लेकिन उससे उबरते हुए उन्होने अपनी टीम को एक और सफलता दिलाई। इससे ठीक पहले पुर्तगाल ने 53वें मिनट में सिमाओ द्वारा किए गए एक सुंदर गोल की मदद से दूसरी सफलता हासिल की थी।
पुर्तगाल की टीम ने कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व में लगातार कई हमलों के बाद यह सफलता पाई। पुर्तगाल ने 29वें मिनट में किए गए गोल की मदद से अपना खाता खोला था। पुर्तगाल के लिए यह गोल मिडफील्डर राउल मेरेलेस ने किया।
मेरेलेस पुर्तगाली टीम के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्वालीफाईंग दौर के सभी मुकाबलों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। वह पुर्तगाली टीम के मिडफील्ड की रीढ़ माने जाते हैं।
16 नंबर की जर्सी पहनने वाले मेरेलेस पुर्तगाल के क्लब पोरटो के लिए पेशेवर फुटबाल खेलते हैं। अपना 36वां अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे मेरेलेस ने विश्व कप का पहला और कुल छठा गोल किया।
दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है। पुर्तगाल को अपने पहले मैच में आइवरी कोस्ट के साथ ड्रॉ खेलना पड़ा था जबकि 1966 के बाद पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रहे उत्तर कोरिया को पांच बार के चैम्पियन ब्राजील के हाथों 1-2 से हार मिली थी।
इस ग्रुप में ब्राजील अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर अंतिम-16 के लिए स्थान सुरक्षित करा चुका है। उसने उत्तर कोरिया के अलावा रविवार को आइवरी कोस्ट को 3-1 से पराजित किया।
पुर्तगाल के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि आइवरी कोस्ट के साथ ड्रॉ खेलने के कारण उसके खाते में सिर्फ एक अंक दर्ज हैं। आइवरी कोस्ट के भी एक अंक हैं लेकिन उसने अब तक दो मुकाबले खेले हैं।
पुर्तगाल और उत्तर कोरिया के बीच अब तक एक मुकाबला हुआ है। 1966 में इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप में उत्तर कोरिया ने शानदार खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
उसका सामना इसी वर्ष पुर्तगाल से हुआ था। पुर्तगाल की टीम ने 0-3 से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए वह मैच 5-3 से जीता था। पुर्तगाल के लिए यूसेबियो ने उस मैच में चार गोल किए थे।
पुर्तगाल की टीम को विश्व कप में पिछले चार मुकाबलों से जीत की तलाश है। 2006 में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली यह टीम पिछले 16 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में अजेय है। उसे नवंबर 2008 में ब्राजील के हाथों हार मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications