Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : चिली ने दागा पहला गोल (लीड-2)

चिली ने फारवर्ड खिलाड़ी मार्क गोंजालेज द्वारा 75वें मिनट में किए गए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमें मध्यांतर तक एक भी गोल नहीं कर सकी थीं।

इससे पहले, 31वें मिनट में स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी वालोन बेहरामी को लाल कार्ड दिखाया गया। इसके बाद से स्विट्जरलैंड को 10 खिलाड़ियों के साथ खेल जारी रखना पड़ा। इस विश्व कप में अब तक कुल नौ खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाया जा चुका है।

मध्यांतर तक के खेल के दौरान चिली की टीम मैदान पर हावी रही थी। उसने 56 फीसदी समय तक गेंद को अपने पास रखा जबकि उसने स्विट्जरलैंड की तुलना में चार फाउल कम किए। स्विट्जरलैंड ने 14 फाउल किए थे।

चिली के तीन खिलाड़ियों को पीला कार्ड दिखाया गया जबकि स्विट्जरलैंड को लाल कार्ड दिखाए जाने के कारण एक खिलाड़ी को मैदान से बाहर भेजना पड़ा है। चिली की टीम चार मौकों पर गोल करने से चूक गई लेकिन स्पेन को हराने वाली स्विट्जरलैंड की टीम एक भी मौका नहीं बना सकी।

स्विट्जरलैंड की टीम इस मैच के जरिए एक नया विश्व रिकार्ड अपने नाम किया। इस टीम ने 1994 विश्व कप के बाद 551 मिनट तक अपने खिलाफ बिना किसी गोल के मैदान में बिताए हैं।

स्विट्जरलैंड की टीम ने इटली का पिछला रिकार्ड ध्वस्त किया। चार बार की चैम्पियन इटली की टीम ने 1986 और 1990 के बीच कुल 550 मिनटों तक अपने खिलाफ एक भी गोल नहीं होने दिया था।

दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। चिली ने अपने पहले मैच में होंडुरास को 1-0 से हराया था जबकि स्विट्जरलैंड ने विशेषज्ञों को चौंकाते हुए यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन को इसी अंतर से हराया था।

विश्व वरीयता क्रम में चिली को 18वां स्थान प्राप्त है जबकि स्विट्जरलैंड 24वीं वरीयता प्राप्त टीम है। यूरोपीयन रैकिंग में स्विट्जरलैंड को 14वीं तथा दक्षिण अमेरिकी रैंकिंग में चिली को चौथी वरीयता प्राप्त है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+