आईपीएल, ट्वेंटी-20 मैचों पर टैक्स लगाएगी महाराष्ट्र सरकार
बम्बई उच्च न्यायालय में दाखिल हलफनामे में महाराष्ट्र सरकार ने इस बात की जानकारी दी। सरकार ने यह हलफनामा शिव सेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई द्वारा दायर एक जनहित याचिका के जवाब में दिया है।
देसाई के वकील बालकृष्ण जोशी ने बताया कि देसाई ने याचिका के माध्यम से यह जानने की कोशिश की थी कि आखिर सरकार कमाई के लिहाज से फायदेमंद आईपीएल मैचों पर मनोरंजन कर क्यों नहीं लगा रही है।
जोशी ने आईएएनएस से कहा, "सरकार के हलफनामे में लिखा है कि वह राज्य में खेले जाने वाले सभी आईपीएल, ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय मैचों पर मनोरंजन कर लगाएगी।"
सरकार ने कर के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियां बनाई हैं। कर 10 से 25 फीसदी तक लगाया जाएगा और इसका निर्धारण शहरी, कस्बाई और ग्रामीण इलाकों के आधार पर किया जाएगा।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक आईपीएल मैचों का आयोजन राज्य में होने के बावजूद महाराष्ट्र सरकार को अप्रैल 2008 में 4.99 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसका कारण यह है कि सरकार अईपीएल मैचों पर मनोरंजन कर नहीं लगा सकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications