एशिया कप : भारत की धीमी शुरुआत (लीड-2)
भारतीय टीम ने रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में सात ओवर की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 29 रन बना लिए हैं। गौतम गंभीर 13 और चोटिल वीरेंद्र सहवाग के स्थान पर टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
यह मुकाबला परिणाम के लिहाज से महज औचपारिकता ही है क्योंकि दोनों टीमें पहले ही फाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं। श्रीलंका ने मुथैया मुरलीधरन, थिलन समरवीरा, लसिथ मलिंगा और नुवान कुलसेकरा को आराम दिया है। इनकी जगह फरवेज महरूफ, सूरज रांडीव, रंगना हेराथ और थिलिना कैन्डैम्बी को टीम में शामिल किया गया है।
दूसरी ओर, भारत की ओर से सहवाग नहीं खेल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में वह चोटिल हो गए थे। उनकी स्थान पर दिनेश कार्तिक को बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेदंबाज आशीष नेहरा को आराम दिया गया है।
उनके स्थान पर प्रज्ञान ओझा और अशोक ढींढा को टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंकाई टीम ने अपने पहले लीग मैच में पाकिस्तान को 16 रनों से पराजित किया था। दूसरे मैच में उसने बांग्लादेश को पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
भारत ने अपने पहले मैच में वीरेंद्र सहवाग की घातक गेंदबाजी और गौतम गंभीर की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश को छह विकेट से पराजित किया था। 19 जून को पाकिस्तान के साथ खेले गए दूसरे मैच में भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की थी।
चार देशों की इस प्रतियोगिता में भारत को 15 वर्ष से खिताब का इंतजार है। भारत ने आखिरी बार 1995 में यह खिताब जीता था। फाइनल 24 जून को होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications