सेंट किट्स टेस्ट ड्रा की ओर
कप्तान ग्रीम स्मिथ 13 और अलवीरो पीटरसन आठ रन बनाकर नाबाद थे। वेस्टइंडीज ने पहली पारी के आधार पर तीन रनों की बढ़त हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका द्वारा पहली पारी में बनाए गए 543 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में अपने सभी विकेट गंवाकर 546 रन बनाए।
चौथे दिन 151 रन से आगे खेलते हुए शिवनारायण चंद्रपॉल ने अपने निजी स्कोर में 15 और रन जोड़े। 166 के निजी स्कोर पर पॉल हैरिस ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस मैराथन पारी के दौरान चंद्रपॉल ने 357 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा एक छक्का लगाया।
ड्वेन ब्रावो 53 रन बनाकर आउट हुए। चंद्रपॉल और ब्रावो के बीच पांचवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई। ब्रावो के आउट होने के बाद सुलेमान बेन और रवि रामपॉल के बीच नौवें विकेट के लिए 59 रनों साझेदारी हुई। बेन ने 26 जबकि रामपाल ने 31 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्न मोर्कल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट चटकाए। हैरिस को दो विकेट हासिल हुए जबकि डेल स्टेन और जैक्स कालिस को एक-एक विकेट मिले।
तीसरे दिन चार विकेट के नुकसान पर 424 रन पर खत्म हुई वेस्टइंडीज की पारी चौथे दिन 546 रन पर सिमटी और इसके साथ ही पहली पारी के आधार पर उसे महज तीन रनों की बढ़त हासिल हुई। ब्रेंडन नेश ने अपनी टीम के लिए 114 रनों की शतकीय पारी खेली थी जबकि कप्तान क्रिस गेल ने 50 रन बनाए थे।
दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले छह विकेट के नुकसान पर 543 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए पहले दिन कप्तान ग्रीम स्मिथ ने शतक जमाया था तो दूसरे दिन हरफनमौला खिलाड़ी कालिस और अब्राहम डिविलियर्स ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं।
कालिस ने 110 रन, डिविलियर्स ने 135 और कप्तान स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 132 रनों की पारी खेली थी। वेस्टइंडीज की ओर से शेन शिलिंगफोर्ड ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए थे। इसके अलावा केमर रोच और सुलेमान बेन ने एक-एक विकेट हासिल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications