एशिया कप : श्रीलंका को मिला 269 रनों का लक्ष्य (लीड-5)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद छह विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सर्वाधिक 66 रनों का योगदान दिया।
इसके अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 38, रोहित शर्मा ने 41, सुरेश रैना ने 29 और विराट कोहली ने 28 रन जोड़े। गौतम गंभीर (15) ने निराश किया। रवींद्र जडेजा (25) और हरभजन सिंह सात रन बनाकर नाबाद लौटे।
चोटिल वीरेंद्र सहवाग के स्थान पर टीम में जगह पाने वाले सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपने चयन को सार्थक साबित करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। कार्तिक ने 84 गेंदों पर नौ चौके लगाए। धौनी ने 50 गेंदों पर दो चौके लगाए जबकि कोहली ने 34 गेंदों पर चार चौके जड़े।
रोहित ने 52 गेंदों पर 41 रनों की उपयोगी पारी खेली। श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा और थिलिना कैन्डैम्बी ने दो-दो विकेट लिए। नुवान कुलसेकरा को भी एक सफलता मिली।
भारतीय टीम को जहां 15 साल बाद खिताब जीतने का इंतजार है वहीं श्रीलंका की कोशिश खिताबी हैट्रिक पूरी करने की होगी। भारत ने 1995 में शारजाह में इस खिताब पर कब्जा किया था।
श्रीलंका की टीम ने 2006 और 2008 में लगातार दो बार इस खिताब पर कब्जा किया है। 2008 में एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में हुआ था। इस बार पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications