फीफा विश्व कप : रूनी का जर्मनी के खिलाफ खेलना तय नहीं
समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि इन तीनों खिलाड़ियों ने बोफोकेंग स्पोर्ट्स प्लेस में अभ्यास भी नहीं किया। अभ्यास सत्र में जोए कोल के अलावा बाकी सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
रूनी को टखने में तकलीफ के बाद 70वें मिनट में मैदान छोड़ना पड़ा था। कोच फेबियो कापेलो ने मैच के बाद कहा, "मैंने रूनी को मैदान से बाहर इसलिए निकाल लिया क्योंकि उनके टखने की स्थिति अच्छी नहीं थी। हमने उनके चोट की जांच करवाई है। आशा है कि वह रविवार तक फिट हो जाएंगे।"
अभ्यास सत्र में मिडफील्डर कैरिक और विंगर लेनन ने भी हिस्सा नहीं लिया। इन खिलाड़ियों को आराम करने की सलाह दी गई है।
इस बीच, इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर यह है कि पहले मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी झेलने वाले डिफेंडर लेडले किंग मैदान में लौट आए हैं। किंग के जर्मनी के खिलाफ खेलने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications