Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सायना के नाम दोहरी सफलता (लीड-1)

मौजूदा चैम्पियन के तौर पर खेल रहीं सायना ने गुरुवार को बुल्गारियाई खिलाड़ी पेट्या नेदेलचेवा को हराकर अंतिम-8 दौर में जगह बनाई। 20 वर्षीया सायना ने यह मैच 21-12, 21-17 से जीता। सायना को 29 मिनट में जीत मिल गई।

सायना अपने करियर के तीसरे सुपर सीरीज खिताब के लिए प्रयासरत हैं। पिछले सप्ताह सिंगापुर में उन्होंने सर्वोच्च वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था और फिर चीनी ताइपे की प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शानदार खिताबी जीत हासिल की थी।

पिछले सप्ताह के अपने प्रदर्शन के आधार पर सायना विश्व बैडमिंटन महासंघ के वरीयता क्रम में तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। सायना को गुरुवार को जारी सूची में तीन स्थान का फायदा हुआ है।

सायना ने इंडियन ओपन और सिंगापुर ओपन में खिताबी जीत हासिल करते हुए अपना वरीयता क्रम दुरुस्त किया है। विश्व वरीयता क्रम में चीन की खिलाड़ी यिहान वांग पहले स्थान पर हैं जबकि जिन वांग दूसरे स्थान पर हैं।

सायना ने चीनी की ही खिलाड़ी शिजियांग वांग को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। वांग लिन और जियांग वानजियाओ को भी एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।

सायना इससे पहले मार्च में पांचवें क्रम पर पहुंची थीं। उन्होंने ऑल इंग्लैंड सुपर सीरीज चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर यह मुकाम हासिल किया था।

पुरुषों के वरीयता क्रम में चेतन आनंद (16) सर्वोच्च वरीयता प्राप्त भारतीय हैं जबकि सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले पी. कश्यप 27वें क्रम पर पहुंच गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+