Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया

पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उसने बीते मंगलवार को खेले गए पहले मैच में छह विकेट से जीत हासिल की थी। मोर्गन ने उस मैच में नाबाद शतक लगाया था। ब्रॉड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक सात विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। शेन वॉटसन ने 59 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 57 रनों का योगदान दिया जबकि कैमरून व्हाइट ने सर्वाधिक 86 रन बनाए। व्हाइट ने 93 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए।

इसके अलावा स्टीवन स्मिथ ने भी 41 रनों की उपयोगी पारी खेली। स्मिथ ने 53 गेंदों पर तीन चौके लगाए। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन (16), कप्तान रिकी पोंटिंग (13), माइकल क्लार्क (1), माइकल हसी (14) और जेम्स होप्स ने निराश किया। इंग्लैंड की ओर से ल्यूक राइट और जेम्स एंडरसन ने भी एक-एक सफलता हासिल की।

जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 45.2 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्ट्रॉस और मोर्गन के अर्धशतकों के अलावा केविन पीटरसन ने 33 और पॉल कोलिंगवुड ने 48 रनों की उल्लेखनीय पारी खेली। स्ट्रॉस ने 56 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए जबकि मोर्गन ने अपनी सुलझी हुई पारी के दौरान 64 गेंदों पर तीन चौके लगाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+