Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : ब्राजील और पुर्तगाल अगले दौर में (राउंडअप)

ब्राजील की टीम ने अपने दो शुरुआती मैच जीतकर पहले ही अंतिम-16 के लिए स्थान सुरक्षित करा लिया था। लिहाजा इस मैच के बराबरी पर छूटने से उसे कोई नुकसान नहीं हुआ और वह कुल सात अंकों के सात अगले दौर में सफलतापूर्वक पहुंचने में सफल रही।

अगले दौर में जगह बनाने के लिए पुर्तगाल को यह मैच या तो जीतना था या फिर ड्रॉ करना था। पुर्तगाल की टीम ने यह मैच जीतने का भरसक प्रयास किया लेकिन रोनाल्डो और उनके साथी ब्राजीली रक्षापंक्ति को भेद नहीं सके। बराबरी के इस मुकाबले के बावजूद पुर्तगाल ने अंतिम-16 में जगह बना ली है।

ब्राजील ने अपने पहले मैच में उत्तर कोरिया को 2-1 से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में उसने आइवरी कोस्ट पर 3-1 के अंतर से जीत हासिल की थी। पुर्तगाल को अपने पहले मैच में आइवरी कोस्ट के साथ गोलरहित बराबरी पर मजबूर होना पड़ा था लेकिन दूसरे मैच में उसने इसकी भरपाई करते हुए उत्तर कोरिया को 7-0 से पराजित किया था। यह इस विश्व कप की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

पुर्तगाल के लिए यह बड़ी सफलता है क्योंकि उसने इस ड्रॉ मैच के साथ आगे का सफर तय कर लिया है। पुर्तगाल ने तीन मैचों से पांच अंक जुटाए हैं जबकि ब्राजील की टीम ने सात अंकों के साथ तालिका में सबसे ऊपर रहने का सौभाग्य प्राप्त किया है।

दोनों टीमों के बीच गोल करने के लिए जोरदार संघर्ष हुआ लेकिन शुरुआती हॉफ के खेल में ब्राजील ने बाजी मारने में सफलता हासिल की। ब्राजील ने 63 फीसदी समय तक गेंद अपने पास रखा।

इस दौरान उसने दो मौकों पर पुर्तगाली गोलपोस्ट पर जोरदार हमला किया जबकि पुर्तगाल की टीम सिर्फ एक बार ऐसा कर सकी। संघर्ष का यह आलम रहा कि पहले हॉफ में ही दोनों टीमों के तीन-तीन खिलाड़ियों को पीला कार्ड दिखाया गया।

दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने बेहतर खेल दिखाया लेकिन वह ब्राजील पर हावी नहीं हो सकी। इस दौरान उसने दो मौकों पर ब्राजीली गोलपोस्ट को भेदने का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इस हॉफ में ब्राजीली स्ट्राइकरों ने भी तीन मौकों पर गोल करने का प्रयास किया लेकिन वह भी नाकाम रहे।

उधर, नेल्सप्रूईट के मोम्बेला स्टेडियम में उत्तर कोरिया को शुक्रवार को 3-0 से हराने के बावजूद आइवरी कोस्ट की टीम विश्व कप से बाहर हो गई। अंतिम-16 में स्थान बनाने के लिए आइवरी कोस्ट की टीम को उत्तर कोरिया को कम से कम 9-0 के अंतर से हराने की जरूरत थी लेकिन उत्तर कोरिया की टीम ने उसकी यह हसरत पूरी नहीं होने दी।

उत्तर कोरिया की टीम भी विश्व कप से विदा हो चुकी है। आइवरी कोस्ट ने जहां एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ कुल चार अंक बटोरे वहीं उत्तर कोरिया की टीम अपना खाता नहीं खोल सकी। उसे अपने ग्रुप की तीनों टीमों-आइवरी कोस्ट, ब्राजील और पुर्तगाल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+