ब्रिजटाउन टेस्ट : वेस्टइंडीज की पहली पारी 231 रनों पर सिमटी
वेस्टइंडीज की टीम 73.5 ओवर बल्लेबाजी कर सकी। उसकी ओर से ड्वेन ब्रावो ने सर्वाधिक 61 रन बनाए जबकि नरसिंह देवनारायण ने 46 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा क्रिस गेल (20), शिवनारायण चंद्रपॉल (22), दिनेश रामदीन (27) और सुलेमान बेन (24) रन बना सके।
ब्रेंडन नैश (2), डेल रिचर्ड्स (0) और शेन शिलिंगफोर्ड (0) ने निराश किया। नैश ने पिछले मैच में शतक लगाया था। दक्षिण अफ्रीका की ओर से जैक्स कैलिस ने भी दो सफलता हासिल की जबकि मोर्न मोर्कल को एक विकेट मिला।
जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट खोकर 46 रन बना लिए थे। कप्तान ग्रीम स्मिथ 35 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि नाइटवॉचमैन पॉल हैरिस दो रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
दक्षिण अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज एल्वारो पीटरसन (1) और हाशिम अमला (5) के विकेट गंवाए हैं। एक विकेट केमर रोच को मिला जबकि बेन दूसरी सफलता हासिल करने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications