टेस्ट मैचों में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे मैक्लम
मैक्लम ने इससे पहले कहा था कि वह एकदिवसीय मैचों में भी विकेटकीपिंग से दूर रहना चाहते हैं लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए सिर्फ टेस्ट मैचों में ही विकेटकीपिंग नहीं करने का फैसला किया।
मैक्लम ने कहा कि उन्होंने अपने करियर को विस्तार देने के लिए यह फैसला किया है। मैक्लम ने कहा, "मैंने काफी सोच-समझकर और कई विशेषज्ञ लोगों से बात करने के बाद यह फैसला किया है। मैं एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों में कीपिंग करता रहूंगा लेकिन टेस्ट मैचों में बतौर बल्लेबाज ही खेलूंगा।"
क्रिकेट न्यूजीलैंड के महासचिव और पूर्व टेस्ट गेंदबाज ज्यौफ एलॉट ने मैक्लम के इस फैसले का स्वागत किया है। एलॉट ने कहा, "यह एक सकारात्मक फैसला है। मैक्लम ने टीम और अपने हित में यह फैसला किया है। टीम को लंबे समय तक उनकी जरूरत है और इसके लिए फिट और तरोताजा रहना जरूरी है। उनके इस फैसले से टेस्ट मैचों में किसी अन्य युवा खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications