फुटबाल मैच के दौरान रोने पर बच्ची की हत्या
यह घटना शनिवार की है। टेक्सास के मैकएलन शहर के 28 वर्षीय हेक्टर कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया है। उसने अमेरिका और घाना के बीच हुए मुकाबले के दौरान इस घटना को अंजाम दिया। इस मैच को घाना ने 2-1 से जीता था।
मैकएलन के पुलिस प्रमुख विक्टर रोड्रिगेज ने बताया, "इस घटना के बारे में कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। इस शख्स के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी जैसा कि अन्य आरोपियों के विरुद्ध की जाती है।"
स्थानीय समाचार पत्र 'द मॉनिटर' के अनुसार कास्त्रो ने पुलिस को बताया कि मैच देखने के दौरान उसकी बेटी रो रही थी और वह उसको शांत कराने की कोशिश कर रहा था।
रोड्रिगेज ने कहा कि बच्ची ने रोना बंद नहीं किया तो कास्त्रो ने पहले उसकी खूब पिटाई की जिससे बच्ची की कई हड्डियां टूट गईं। इसके बाद कास्त्रो ने बच्ची का गला दबा दिया और उसका दम निकल गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications