फीफा विश्व कप : हिग्वेन और विला 'गोल्डन बूट' की दौड़ में
स्लोवाकिया के बाहर होने के साथ विट्टेक की दावेदारी कमजोर पड़ चुकी है लेकिन हिग्वेन और विला की टीमें अब भी विश्व कप में बनी हुई हैं।
हिग्वेन, विला और विट्टेक के नाम चार-चार गोल दर्ज हैं जबकि हिग्वेन के नाम इस विश्व कप की अब तक की एकमात्र हैट्रिक शामिल है। जर्मनी के युवा स्टार थॉमस मुलर, उरुग्वे के लुइस सुआरेज, घाना के असोमह ग्यान, ब्राजील के लुइस फेबियानो और अमेरिका के लेंडन डोनोवान तीन-तीन गोलों के साथ इस दौड़ में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
इसके अलावा 14 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने विश्व कप में दो-दो गोल किए हैं। इनमें अर्जेटीना के कार्लोस तेवेज, आस्ट्रेलिया के ब्रेट हॉलमैन, ब्राजील के एलानो, कैमरून के सैमुएल एट्टो, जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज, जर्मनी के लुकास पोदोलस्की, जापान के केईसुके होंडा, नाइजीरिया के कालू उचे, पुर्तगाल के टियागो, उरुग्वे के डिएगो फोर्लान और दक्षिण कोरिया के ली जुंग सू प्रमुख हैं।
इसके अलावा 63 खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अब तक इस विश्व कप में एक-एक गोल करने में सफलता हासिल की है। इनमें से कई खिलाड़ियों के नाम एक से अधिक गोल दर्ज हो सकते हैं क्योकि उनकी टीमें अगले दौर में प्रवेश कर गई हैं लेकिन कुछ के नाम इतने ही गोल रह सकते हैं क्योंकि उनकी टीमें विश्व कप से बाहर हो चुकी हैं।
दो मौका ऐसा भी आया है जब इस विश्व कप में आत्मघाती गोल हुए हैं। पहला गोल डेनमार्क के खिलाड़ी डेनिएल अगेर के नाम दर्ज है जबकि दूसरा आत्मघाती गोल दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी पार्क यू यंग के नाम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications