आईसीसी ने हावर्ड का नामांकन रद्द किया
हावर्ड ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) और क्रिकेट न्यूजीलैंड (एजेडसी) के माध्यम से इस पद के लिए नामांकन किया था। दोनों संगठनों ने कहा है कि वे आईसीसी के इस फैसले से बेहद निराश हैं।
आईसीसी की कार्यकारिणी की बुधवार को यहां बैठक हुई, जिसमें मुख्य तौर पर हावर्ड के नामांकन के बारे में विचार किया गया।
आईसीसी ने अपने बयान में कहा, "सीए और एनजेडसी की ओर से हावर्ड को लेकर दाखिल नामांकन को आईसीसी बोर्ड में पर्याप्त समर्थन प्राप्त नहीं था। इस संबंध में एक भी मत नहीं दिया गया। इस संबंध में सीए और एनजेडसी को 31 अगस्त तक किसी अन्य व्यक्ति को लेकर फिर से नामांकन करने के लिए कहा गया है।"
सीए के अध्यक्ष जैक क्लार्क और एनजेडसी के अध्यक्ष एलन आइजैक ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि इस पद के लिए हावर्ड उनके सबसे उपयुक्त उम्मीदवार थे।
इस बीच, आस्ट्रेलियाई मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि छह प्रमुख क्रिकेट बोर्ड हावर्ड के नामांकन के पक्ष में नहीं थे और यही कारण है कि हावर्ड को उम्मीदवारी से हाथ धोना पड़ा है।
उपाध्यक्ष बनने के लिए हावर्ड को 10 में से सात मतों की जरूरत थी लेकिन वह आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बोर्डो का समर्थन हासिल कर सके। इसका मतलब यह है कि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश सहित कई प्रमुख बोर्ड हावर्ड को उपाध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में नहीं थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications