पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। उसने पहले मुकाबले में चार विकेट, दूसरे में भी चार विकेट और तीसरे में एक विकेट के अंतर से जीत हासिल की थी।
श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मुकाबला तीन जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान के साथ दो ट्वेंटी-20 और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।