समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विला ने खेल के 63वें मिनट में गोल किया। टूर्नामेंट में यह उनका चौथ गोल था और इसके साथ ही वह अर्जेटीना के गोंजालो हिगुएन के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।
इस हार के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाल की टीम की इस विश्व कप से विदाई हो गई। अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन शनिवार को पराग्वे से भिड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*