फीफा विश्व कप : लोउ ने कहा, मेसी से हमें कोई खतरा नहीं
इरैसमिया (दक्षिण अफ्रीका), 30 जून (आईएएनएस)। जर्मनी की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच जोएकिम लोउ ने कहा है कि आगामी शुक्रवार को जर्मनी के साथ होने वाले फीफा विश्व कप-2010 क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उनकी टीम को अर्जेटीना के स्ट्रार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी से कोई खतरा नहीं है।
लोउ मानते हैं कि शुक्रवार को होने वाला मुकाबला उनकी टीम के लिए अब तक की सबसे कड़ी परीक्षा साबित होगा क्योंकि 2006 में जर्मनी के साथ ही उसकी क्वार्टर फाइनल में भिड़ंत हुई थी और मेजबान टीम वह मैच पेनाल्टी शूटआउट के बाद जीतने में सफल रही थी।
दक्षिण अफ्रीकी राजधानी प्रीटोरिया के बाहरी इलाके इरैसमिया में स्थित अपने बेस कैम्प में अभ्यासरत जर्मन कोच ने कहा कि उनकी टीम 'संयुक्त प्रयास' के आधार पर मेसी को रोकने का प्रयास करेगी।
लोउ ने कहा, "इससे पहले भी कई टीमों ने संयुक्त प्रयास के बूते मेसी पर लगाम लगाई है। हम भी ऐसा ही करेंगे। इस दौरान हमें अर्जेटीना के दूसरे खिलाड़ियों पर भी नजर रखी होगी क्योंकि ध्यान बंटने की स्थिति में वे हमारे लिए खतरनाक हो सकते हैं।"
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अर्जेटीना से भिड़ने के लिए कोई रणनीति बनाई है? लोउ ने कहा, "अर्जेटीना की शक्तियां अनेक हैं और इस कारण उसकी कमजोरियों को देख पाना मुश्किल हो जाता है। यह टीम खिताब की दावेदारों में से एक है। उसके पास मेसी के अलावा भी कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। एक कोच के तौर पर मैं इस टीम की कमजोरियां खोजने में जुटा हूं। मैं तो यही मानकर चल रहा हूं कि अर्जेटीना को हराया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications