समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह आरोप लगा है कि रोनाल्डो ने पहले कैमरामैन की ओर घूरकर देखा और फिर उसके पैर पर थूक दिया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रोनाल्डो ने ऐसा जानबूझकर किया या फिर अनजाने में उनसे ऐसा हो गया। इस बीच माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर उनको लोग जमकर निशाना बना रहे। कुछ ने तो उन्हें 'पूवर लूजर' करार दिया है।
गौरतलब है कि मंगलवार को रोनाल्डो की टीम को स्पेन से 0-1 से हार झेलनी पड़ी। स्पेन की ओर से डेविड विला ने खेल के 63वें मिनट में गोल किया। इस हार के साथ पुर्तगाल की टीम की इस विश्व कप से विदाई हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।