पोंटिंग को सता रहा है कप्तानी छिनने का डर

By Super

समाचार पत्र 'डेली मेल' से बातचीत के दौरान पोंटिंग ने कहा कि टीम उनकी कप्तानी में इससे पहले दो बार एशेज गंवा चुकी है। उस समय तो उनकी कप्तानी बरकरार रही लेकिन इस बार अगर उनकी टीम फिर से हारी तो वह कप्तानी से हाथ धो सकते हैं।

पोंटिंग ने कहा, "अगली हार के बाद मुझे कोई और काम तलाशना होगा। मैं अपनी टीम के साथ एशेज जीतने की पूरी कोशिश करुं गा। विश्व कप से पहले हमारे लिए यह ट्रॉफी वापस पाना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे हमारी टीम को जरूरी मनोबल मिलेगा।"

पोंटिंग ने कहा कि एक बल्लेबाज के तौर पर वह आज भी रन के लिए उतने ही भूखे हैं, जितने करियर की शुरुआत में थे। बकौल पोंटिंग, "मैंने अपने खेल में हमेशा सुधार की गुंजाइश रखी हुई है। यही कारण है कि मैं लगातार रन बनाने और टीम को जीत दिलाने के लिए प्रयासरत रहता हूं। मेरे अंदर रन बनाने की भूख ज्यों की त्यों बनी हुई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, July 2, 2010, 2:51 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+