आस्ट्रेलिया श्रृंखला का कार्यक्रम पुनर्निधारित हो : कलमाडी

By Super

कलमाडी ने इस काम के लिए केंद्रीय खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल की भी मदद ली है। कलमाडी चाहते हैं कि गिल बीसीसीआई को अक्टूबर में निर्धारित इस श्रृंखला का कार्यक्रम बदलने को लेकर बीसीसीआई को मनाएं।

कलमाडी ने अपने बयान में कहा, "मैंने खेल मंत्री ेके माध्यम से बीसीसीआई से दो टेस्ट मैचों की आगामी श्रृंखला का कार्यक्रम फिर से तय करने को कहा है। इस श्रृंखला की तारीख राष्ट्रमंडल खेलों से टकरा रही है।"

आस्ट्रेलिया और भारत के बीच आगामी श्रंखला का पहला टेस्ट दो अक्टूबर से मोहाली में खेला जाना है जबकि दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर को बेंगलुरू में शुरू हो रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर के बीच है।

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कलमाडी ने कहा, "मैंने एक जुलाई 2009 को ही पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री शरद पवार को पत्र के माध्यम से ध्यान दिलाया था कि वह यह सुनिश्चित करें कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान देश में किसी प्रकार का कोई बड़ा क्रिकेट आयोजन न हो।"

भारतीय क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया के साथ अक्टूबर में तीन एकदिवसीय मैच भी खेलने हैं। पहला मैच कोच्चि में 19 अक्टूबर को होना है जबकि दूसरा मैच 22 अक्टूबर को गोवा में होगा। तीसरा मैच 24 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में खेला जाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, July 2, 2010, 3:25 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+