कलमाडी नहीं चाहते राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान क्रिकेट आयोजन (लीड-1)
इससे साफ है कि कलमाडी राष्ट्रमंडल खेलों की सफलता के लिए अक्टूबर में देश में क्रिकेट मैच नहीं चाहते। इसके लिए कलमाडी ने केंद्रीय खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल की भी मदद ली है।
कलमाडी चाहते हैं कि गिल अक्टूबर में निर्धारित इस श्रृंखला का कार्यक्रम बदलने को लेकर बीसीसीआई को मनाएं। कलमाडी ने अपने बयान में कहा, "मैंने खेल मंत्री के माध्यम से बीसीसीआई से दो टेस्ट मैचों की आगामी श्रृंखला का कार्यक्रम फिर से तय करने को कहा है। इस श्रृंखला की तारीख राष्ट्रमंडल खेलों से टकरा रही है।"
आस्ट्रेलिया और भारत के बीच आगामी श्रंखला का पहला टेस्ट दो अक्टूबर से मोहाली में खेला जाना है जबकि दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर को बेंगलुरू में शुरू हो रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर के बीच है।
भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कलमाडी ने कहा, "मैंने एक जुलाई 2009 को ही पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री शरद पवार को पत्र के माध्यम से ध्यान दिलाया था कि वह यह सुनिश्चित करें कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान देश में किसी प्रकार का कोई बड़ा क्रिकेट आयोजन न हो।"
कलमाडी ने अपने पत्र में लिखा है कि उनकी जिम्मेदारी देश में सफल और सुरक्षित राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कराना है और इसके लिए जरूरी है कि उस दौरान देश में कोई अन्य बड़ा खेल आयोजन न हो। चूंकि क्रिकेट देश में सर्वाधिक लोकप्रिय है और भारत-आस्ट्रेलिया श्रृंखला लोगों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र बन सकती है, लिहाजा वह चाहते हैं कि इस श्रृंखला को बाद में किसी वक्त आयोजित कराया जाए।
कलमाडी ने बिल्कुल सही वक्त पर पवार के सामने अपना पक्ष रखा है। पवार ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है और बतौर केंद्रीय कृषि मंत्री सरकार की सफलता में हाथ बटाना भी उनकी जिम्मेदारी है।
ऊपर से कलमाडी ने अपने पत्र में जुलाई 2009 के उस पत्र का भी जिक्र किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने पवार से देश में अक्टूबर में कोई भी क्रिकेट मैच नहीं कराने की अपील की थी। अब जबकि यह मुद्दा राष्ट्रहित और सम्मान का है, पवार को कुछ न कुछ करना ही होगा। बहुत संभव है कि इस श्रृंखला को रद्द कर दिया जाए क्योंकि अक्टूबर से पहले या बाद में दोनों टीमों के पास खाली वक्त नहीं है।
भारतीय क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया के साथ अक्टूबर में तीन एकदिवसीय मैच भी खेलने हैं। पहला मैच कोच्चि में 19 अक्टूबर को होना है जबकि दूसरा मैच 22 अक्टूबर को गोवा में होगा। तीसरा मैच 24 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications