विलियम ने जीता चौथा विंबलडन खिताब
लंदन। विश्व की नम्बर एक खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने रूस की वयारा ज्वोनारेवा को मात्र 67 मिनट में पराजित कर अपने करियर का चौथा विंबलडन खिताब शनिवार को जीत लिया। विलियम्स 21वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोनारेवा को एक घंटा सात मिनट के खेल में सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हरा दिया।
यह उनके कॅरियर का 13वें एकल और चौथा विंबलडन खिताब है। विलियम्स ने इसके पहले 2002, 2003 और 2009 में विंबलडन खिताब जीता था। 110 सप्ताहों तक डब्ल्यूटीए की शीर्ष वरीयता हासिल कर चुकी विलियम्स ऑल टाइम चैंपियंस की खिताब सूची में अमेरिका की बिली जीन किंग को पीछे छोड़ते हुए छठें स्थान पर पहुंच गई हैं।
विलियम्स ने कहा, "यह बहुत ही खास है। मैं मानती हूं कि 13 मेरे लिए भाग्यशाली संख्या है।" विलियम्स ने फाइनल मैच में बिना किसी ब्रेक के अपने करियर की 37वीं ट्रॉफी जीत ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications