Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंबलडन : बेरडिक को हराकर नडाल बने चैम्पियन (लीड-1)

नडाल ने दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है। उन्होंने 2008 में यहां जीत हासिल की थी। 2009 में चोट के कारण वह इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे। इस वर्ष मई में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले नडाल को 2007 और 2006 में विंबलडन में उपविजेता के तौर पर संतोष करना पड़ा था।

दूसरी ओर, क्वार्टर फाइनल में विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रोजर फेडरर और सेमीफाइनल दूसरे वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को हराकर फाइनल में जगह बनाने वाले बेरडिक ने ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

वह इस वर्ष फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंचे थे। विंबलडन में इससे पहले वह 2007 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। मैच के बाद बेरडिक ने कहा, "मेरे लिए विंबलडन का फाइनल खेलना बहुत बड़ी बात है। इस सफलता ने मेरा मनोबल बढ़ाया है। उम्मीद है कि अगली बार मैं यहां और अधिक शक्ति और मनोबल के साथ लौटूंगा।"

नडाल ने दो वर्ष के बाद मिली खिताबी जीत को किसी सपने के सच होने जैसा बताया, "मेरे लिए इस कोर्ट (ग्रास) पर खेलने और खिताब जीतना हमेशा किसी सपने जैसा रहा है। आज मेरा एक और सपना पूरा हुआ। मैं बहुत खुश हूं। बेरडिक ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। मैं थोड़ा लापरवाह हो रहा था लेकिन उन्होंने अपने अच्छे खेल से मुझे अच्छा खेलने पर बाध्य किया। आने वाले दिनों के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

नडाल ने कहा कि चोट के कारण पिछले वर्ष विंबलडन नहीं खेल पाने का उन्हें जीवन भर अफसोस रहेगा। उन्होंने कहा, "वह मेरे करियर का बहुत कठिन समय था लेकिन आज मैं उस तकलीफ से आगे निकल चुका हूं। इंग्लैंड के लोगों ने मेरा बहुत अच्छा साथ दिया। सेमीफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी एंडी मरे के साथ हुए मुकाबले के दौरान मिले प्यार और समर्थन के लिए मैं आप सबका आभारी हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+