राष्ट्रमंडल खेल : उद्घाटन में गूंजेगी बैम्बू डांस की झलक
एक अधिकारी ने बताया, "राज्य सरकार ने उद्घाटन समारोह में बैम्बू डांस को शामिल करने से जुड़ी आयोजन समिति का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। राज्य की ओर से नई दिल्ली में अक्टूबर में पारंपरिक चेराओ नृत्य पेश किया जाएगा। इसे बैम्बू डांस के नाम से भी जाना जाता है।"
"राज्य द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन अक्टूबर को होने वाले उद्घाटन समारोह के लिए भेजे जाने वाले दल में 80 कलाकार शामिल होंगे। इनमें महिला और पुरुष दोनों होंगे।"
राष्ट्रमंडल खेलों का 19वां संस्करण 3-14 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली में आयोजित होगा। भारत में आयोजित होने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन है।
यह वर्ष चेराओ नृत्य के लिए बेहद खास रहा है। इस नृत्य ने विश्व के सबसे लंबे और बड़े दल वाले नृत्य के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
असम राइफल्स के मैदान पर 12 मार्च को 12,671 सैनिकों ने 10, 736 पेशेवर नृतकों के साथ विश्व के सबसे बड़े नृत्य दल का निर्माण किया था। इस दौरान नृतकों ने घंटों तक शानदार ताल पर नृत्य किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications