मैराडोना और मेसी का ब्यूनस आयर्स में जोरदार स्वागत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सफेद और नीले रंग की जर्सी पहने हजारों की संख्या में फुटबाल प्रेमी टीम के स्वागत के लिए रविवार को एइजा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद थे।
हवाई अड्डे से टीम सीधे अर्जेटीनी फुटबाल संघ (एएफए) के मुख्यालय गई। वहां भी हजारों की संख्या में लोग अपने खिलाड़ियों को देखने के लिए पहले ही डेरा डाले हुए थे। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
हवाई अड्डे पर मौजूद तमाम फुटबाल प्रेमियों की खुशी उस समय निराशा में बदल गई जब खिलाड़ियों को ले जाने वाली बस उन्हें चमका देकर एएफए मुख्यालय पहुंच गई।
कई प्रशंसकों ने हाथों में बैनर ले रखा था, जिस पर लिखा था 'डिएगो 2014'। जाहिर तौर पर प्रशंसक मैराडोना की देखरेख में टीम को 2014 में ब्राजील में होने वाले विश्व कप को जीतते देखना चाहते हैं। कोच के तौर पर मैराडोना के भविष्य का फैसला सोमवार को होगा।
अर्जेटीना की टीम को बीते शनिवार को केपटाउन में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी के हाथों 0-4 से हार मिली थी। जर्मनी के लिए मिरोस्लाव क्लोज ने दो गोल किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications