राष्ट्रमंडल खेल : 1 अगस्त को राष्ट्र को समर्पित होगा खेल गांव
खन्ना ने 10 दिनों के भीतर दूसरी बार खेल गांव का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। खन्ना के मुताबिक समय पर काम पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया गया है।
खेल गांव का निर्माण यमुना के किनारे किया जा रहा है। यह स्थान प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के पीछे स्थित है। खेल गांव में 1168 फ्लैट बनाए गए हैं, जिनमें 8000 खिलाड़ी ठहर सकेंगे।
खन्ना ने पत्रकारों से कहा, "खेल गांव में काम जोरों पर है। इतना तय है कि निर्माण कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा।"
पांच एकड़ में फैले खेल गांव के आसपास वहां काम करने वाले मजदूरों ने डेरा डाल रखा है। अब इन मजदूरों को वहां से हटाया जा रहा है और मलबे को साफ किया जा रहा है।
खन्ना ने बताया कि खेल गांव के आसपास के 95 फीसदी इलाके को साफ कर दिया गया है और लगभग 15 दिनों के भीतर इस इलाके को सुंदर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
खेल गांव के अंदर और उसके आसपास लगभग 15000 पेड़ लगाए जाने हैं। उपराज्यपाल ने काम पर लगे अधिकारियों से कहा कि वह 20 जुलाई को एक बार फिर इस स्थान का दौरा करेंगे, लिहाजा अधूरा काम समय पर पूरा कर लिया जाना चाहिए।
एमार-एमजीएफ समूह द्वारा बनाए जा रहे खेल गांव को इससे पहले जून के पहले सप्ताह में राष्ट्र को समर्पित किया जाना था लेकिन इस काम में विलंब हो चुका है। खेल गांव के निर्माण में 1038 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications