गॉल टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे मुरलीधरन
मुरली के मुताबिक वह एकदिवसीय मैचों में खेलना जारी रखेंगे लेकिन भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला में हिस्सा नहीं लेंगे। टीम को अगर जरूरत हुई तो वह 2011 विश्व कप के लिए उसे अपनी सेवाएं देंगे। विश्व कप-2011 का आयोजन फरवरी-मार्च में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में होगा।
मुरलीधरन विश्व के एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 1000 से अधिक विकेट लिए हैं। उन्होंने 132 टेस्ट मैचों में अब तक कुल 792 विकेट झटके हैं जबकि 337 एकदिवसीय मैचों में उनके नाम 515 विकेट दर्ज हैं।
28 अगस्त 1992 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेलने वाले मुरली ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 66 बार पारी में पांच और 22 बार मैच में दस विकेट झटके हैं। इसके अलावा 11 ट्वेंटी-20 मैचों में उन्होंने 13 विकेट झटके हैं। मुरली के नाम कुल 1320 विकेट हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications