ज्योफ मॉर्श सहारा पुणे वॉरियर्स टीम के कोच नियुक्त (लीड-1)
लखनऊ में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता सुब्रत रॉय सहारा ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मॉर्श सहारा पुणे वॉरियर्स के कोच और इंग्लैंड के पूर्व महान क्रिकेटर डर्मट रीव सहायक कोच होंगे।
सहारा इंडिया परिवार (सहारा एडवेंचर्स स्पोर्ट्स ग्रुप) ने करीब 1,700 करोड़ रुपये में आईपीएल की पुणे फ्रेंचाइजी (सहारा पुणे वॉरियर्स) को खरीदा है। यह टीम आईपीएल के अगले संस्करण से मैदान मे उतरेगी।
पुणे टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल होंगे, इस बारे में उन्होंने कुछ भी खुलासा करने से इंकार कर दिया। इस दौरान सुब्रत रॉय ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सहारा पुणे वॉरियर्स टीम के चयन में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी।
मास्टर ब्लास्टर एवं मुंबई इंडियन्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर को टीम में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया में बदलाव करने का आग्रह किया गया है, जिससे कि नीलामी के दौरान टीमों के सामने सभी खिलाड़ी उपलब्ध रहें।
इस मौके पर पुणे टीम के नविनयुक्त कोच ज्योफ मॉर्श ने संवाददाताओं से कहा, "सफलता के लिए टीम में अच्छे माहौल का होना बहुत जरूरी है। एक कोच के रूप में मेरी कोशिश टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ एक अच्छा तालमेल बनाने की होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications