धौनी जन्मदिन मनाने पत्नी के साथ रांची पहुंचे
धौनी एयर इंडिया के विमान से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर बुधवार दोपहर 1.30 बजे उतरे। उनके स्वागत के लिए हजारों प्रशंसक और मीडियाकर्मी बाहर खड़े थे लेकिन धौनी सबको निराश करते हुए जिला प्रशासन के वाहन से सीधे अपने घर के लिए रवाना हो गए।
धौनी के वाहन के पीछे सुरक्षा बलों के तीन वाहन चल रहे थे। धौनी साधारण कपड़ों में थे जबकि साक्षी ने सलवार कुर्ता पहन रखा था।
घर पहुंचने पर धौनी की बड़ी बहन और माता-पिता ने उनका और साक्षी का स्वागत किया। पारंपरिक तरीके से किए गए स्वागत के बाद धौनी ने अपने घर में प्रवेश किया।
प्रशंसक और मीडियाकर्मी धौनी के घर के बाहर भी डेरा जमाए खड़े रहे। धौनी के रांची पहुंचने की खबर मिलने के बाद से उनके घर के बाहर प्रशंसकों और मीडिया का तांता लगा था।
धौनी के परिजनों ने उनके रांची पहुंचने की खबर जिला प्रशासन को दी थी। इस कारण उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। महिला पुलिस के साथ-साथ बड़ी संख्या में सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
विवाह के बाद धौनी ने अपने बालों की शैली बदल ली है। उनके बाल पहले से अधिक छोटे हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि धौनी ने साक्षी के कहने पर ऐसा किया है क्योंकि उन्हें भारतीय कप्तान के लंबे बाल पसंद नहीं हैं। एक समय था जब धौनी कंधों तक बाल रखा करते थे।
धौनी ने रविवार को देहरादून में आयोजित एक निजी समारोह में साक्षी के साथ विवाह किया। उससे एक दिन पहले शनिवार को दोनों की सगाई हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications