जॉन अब्राहम ने धौनी को जन्मदिन की बधाई दी
बीते रविवार को देहरादून में धौनी के बाराती बने जॉन ने पत्रकारों से कहा, "मैं धौनी को जन्मदिन की बधाई देता हूं। वह बहुत अच्छे इंसान और काबिल कप्तान हैं। मेरे ख्याल से वह भारतीय टीम के सबसे अच्छे कप्तान हैं। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
जॉन और उनकी प्रेमिका अभिनेत्री बिपाशा बसु धौनी के अच्छे दोस्त हैं। जॉन ने बिपाशा की तरह उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा कि वे धौनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह रावत को अपने पेंटहाउस में शादी की पार्टी देंगे। जॉन ने कहा, "मेरे घर पर कोई पार्टी नहीं होने जा रही है।"
फुटबाल के बड़े प्रशंसक माने जाने वाले जॉन ने कहा कि वह फीफा विश्व कप फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका नहीं जा पा रहे हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि स्पेन की टीम खिताब जीतेगी।
जॉन ने कहा, "मैं इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्म 'सात खून माफ' में काम कर रहा हूं। यही कारण है मैं भारत में ही रहूंगा। अब तक मेरे अनुमान सही निकले हैं और मेरा अनुमान है कि स्पेन खिताब जीत रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications