Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : स्पेनिश खिलाड़ियों को जानना हॉलैंड के लिए मददगार

केपटाउन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के स्ट्राइकर डिर्क कूयत ने कहा है कि स्पेन के खिलाड़ियों के बारे में उनके पास मौजूद जानकारी फीफा विश्व कप-2010 के खिताबी मुकाबले के लिहाज से उनकी टीम के लिए फायदेमंद साबित होगी।

स्पेन और हॉलैंड की टीमें रविवार को जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। स्पेन की टीम जर्मनी को हराकर फाइनल में पहुंची है जबकि हॉलैंड ने उरुग्वे को हराया था।

कूयत ने ग्रीन प्वाइंट स्टेडियम में आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "यह कहना मुश्किल है कि हमारा प्रदर्शन कैसा रहेगा लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि पूरी दुनिया हमारा समर्थन कर रही होगी। मैं स्पेन की टीम के बारे में काफी कुछ जानता हूं। साथ ही मैं स्पेन के उन खिलाड़ियों के बारे में जानता हूं कि जो मेरे साथ प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल के लिए खेलते हैं।"

29 वर्षीय कूयत ने हॉलैंड को फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी। हॉलैंड ने मंगलवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में उरुग्वे को 3-2 से पराजित किया था।

हॉलैंड की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह 1974 और 1978 में फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब उससे दूर रह गया था। इस बार हॉलैंड को 32 वर्ष बाद फाइनल में पहुंचने का मौका मिला है।

कूयत ने कहा कि उन्होंने लिवरपूल के लिए खेलने वाले अपने स्पेनी साथियों को फाइनल में पहुंचने की बधाई दे दी है। बकौल कूयत, "मैंने अपने साथी टॉरेस और पेपे को जीत की बधाई दे दी है। जर्मनी के खिलाफ स्पेन की टीम ने शानदार खेल दिखाया था। इस लिहाज से मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि रविवार को अच्छा खेलने वाली टीम ही जीतेगी।"

कूयत ने हालांकि यह भी कहा कि हॉलैंड की टीम में दुनिया की किसी भी टीम को हराने की क्षमता है। उन्होंने कहा, "हम अपनी क्षमताओं पर यकीन करते हैं। हम जानते हैं कि अच्छा खेलने की स्थिति में हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं। हमने पोर्ट एलिजाबेथ में ब्राजील को हराकर यह साबित किया है। हम हर मैच में गोल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरते हैं। अब तक तो हमने अपना लक्ष्य हासिल किया है और आगे के लिए भी हम आश्वस्त हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+