Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड की जीत में स्ट्रॉस और बेल का अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने जुनैद सिद्दीकी (51) और रकीबुल हसन (76) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 250 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने 28, पूर्व कप्तान सकीबुल हसन ने 20 और मुश्फिकुर रहीम ने 22 रनों का योगदान दिया।

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट अपनी झोली में डाले जबकि टिम ब्रेसनन और स्टुअर्ट ब्रॉड को दो-दो सफलताएं हाथ लगीं। माइकल यार्डी ने भी एक विकेट झटका।

जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड टीम ने स्ट्रॉस और क्रेग कीसवीटर के बीच पहले विकेट के लिए जोड़े गए 75 रनों की बदौलत 45.1 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कीसवीटर ने 40 गेंदों का सामना करते हुए जबकि कप्तान ने अपनी 37 गेंदों की तेज पारी में सात चौके लगाए। इयान बेल 84 रन बनाकर नाबाद लौटे। बेल ने 101 गेंदों पर छह चौके लगाए।

पॉल कोलिंगवुड ने भी 49 गेंदों पर 33 रनों की उपयोगी पारी खेली जबकि इयोन मोर्गन ने 23 रन बनाए। यार्डी 10 रन पर नाबाद रहे।

बांग्लादेश की ओर से सकीबुल ने दो और अब्दुर रज्जाक ने एक सफलता हासिल की। तीन मैचों श्रंखला में मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+