अफरीदी को आस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए पाक टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। अफरीदी चार वर्ष के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेलेंगे।
पोंटिग ने समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' से बातचीत के दौरान कहा, "अफरीदी ने लंबे समय से टेस्ट मैच नहीं खेला है। ऐसे में हमने उन्हें निशाने पर लेने का मन बनाया है। हाल के दिनों में हमने उन्हें कई बार सस्ते में आउट किया है और इस बार की सफलता को लेकर भी हम आश्वस्त हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।