फीफा विश्व कप : 'आक्रामक खेल दिखाएगी हॉलैंड की टीम' (लीड-1)
रोबेन ने कहा, "हमारे लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। परिणाम चाहे जो भी हो लेकिन हम आक्रामक खेल दिखाएंगे। हम खूबसूरत खेल दिखाने पर यकीन करते हैं। हम यह भी जानते हैं कि अच्छा खेलने पर परिणाम हमारे पक्ष में रहेगा।"
रोबेन उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें टीम में शामिल करके कोच बर्ट वान मारविज्क ने बहुत बड़ा जुआ खेला था। विश्व कप से छह दिन पहले रोबेन को चोट लग गई थी लेकिन इसके बावजूद कोच ने उन्हें 23 सदस्यीय टीम में जगह दी क्योंकि उन्हें उनकी क्षमता पर भरोसा था।
कोच कहते हैं, "रोबेन हमारे सबसे खास खिलाड़ियों में एक हैं। उनकी शैली भिन्न है और यही कारण है कि वह हमारे लिए खास महत्व रखते हैं। विश्व कप में अब तक के उनके प्रदर्शन ने साबित किया है कि उन पर जुआ खेलना फायदे का सौदा रहा है।"
रोबेन ने स्ट्राइकर वेस्ले श्नाइडर और रोबिन वान पर्सी के साथ हॉलैंड की टीम के लिए कई महत्वपूर्ण मौके तलाश किए हैं। ब्राजील के खिलाफ उनके प्रदर्शन को लंबे समय तक याद किया जाएगा। वह विश्व कप में अब तक दो गोल कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications