फीफा विश्व कप : चैम्पियन जो भी हो, ट्रॉफी इटली का ही रहेगा
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार इस बार विजेता टीम को नई ट्रॉफी दी जाएगी, जिसे इटली के मिलान शहर की एक कंपनी 'जीडीई बेर्तोनी एसआरएल' ने बनाया है।
फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने वर्ष 1972 के बाद नई ट्रॉफी तैयार करने का काम बेर्तोनी को दिया था। इस कंपनी का चयन उन 53 कंपनियों के बीच से किया गया था, जिन्होंने नई ट्रॉफी को तैयार करने के लिए आवेदन दिया था।
बेर्तोनी द्वारा बनाई गई नई ट्रॉफी को सबसे पहले 1974 में खिताब जीतने वाली पश्चिम जर्मनी की टीम के कप्तान फ्रैंड बेकनबर को दिया गया था। नई ट्रॉफी की डिजाइन बेर्तोनी के वास्तुकार सिविलो गाजानिगा ने तैयार किया था।
दिखने में हरे रंग की पारदर्शी मालाचाइट प्लेट से बनी इस ट्रॉफी का वजन 6.18 किलोग्राम है और यह पांच किलो शुद्ध सोने से तैयार की गई है। इसकी ऊंचाई 36 सेंटीमीटर है। इस ट्रॉफी पर दो लोगों को पृथ्वी को उठाते हुए दिखाया गया है।
उल्लेखनीय है कि फीफा विश्व कप जीतने वाले देश से तुरंत बाद में ट्रॉफी वापस ले ली जाती है और सुरक्षा के लिए ज्यूरिख स्थित फीफा के मुख्यालय में रख दी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications