मुरली की जगह ले सकते हैं मेंडिस
मुख्य चयनकर्ता अरविंद डीसिल्वा ने कहा, "टीम में तीन स्पिनरों को चुना जाना था और मुरली के होने की वजह से ही मेंडिस को गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए नहीं चुना गया। मुरली के संन्यास के बाद दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए मेंडिस टीम में वापस आ सकते हैं।"
श्रृंखला के लिए चुनी गई टीम में मेंडिस को शामिल नहीं किया गया है हालांकि मेंडिस ने दो वर्ष पहले खेली गई टेस्ट श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ दी थी। इस श्रृंखला के लिए स्टार स्पिनर मुरलीधरन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। मुरली ने इस श्रृंखला के पहले टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है। पहला टेस्ट 18 जुलाई से खेला जाएगा।
श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है : कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन, तिलकरत्ने दिलशान, थरंगा पारानाविताना, माहेला जयवर्धने, थिलन समरवीरा, एंजेलो मैथ्यूज, प्रसन्ना जयवर्धने, रंगना हेराथ, लसिथ मलिंगा, दिलहारा फर्नाडो, धम्मिका प्रसाद, सूरज रांडीव, थिलिना कैन्डैम्बी, चनाका वेलेगेदारा और लाहिरू थिरिमान्ना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications