फीफा विश्व कप : शत-प्रतिशत रिकार्ड रहा है मुलर का
मुलर ने इस विश्व कप में कुल पांच बार विपक्षी टीम के गोलपोस्ट पर हमला किया और पांचों ही मौकों पर वह गोल करके लौटे। यह एक रिकार्ड है।
मुलर विश्व कप के किसी एक संस्करण में पांच गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने। इससे पहले ब्राजील के पेले ने 17 वर्ष 249 दिन की उम्र में स्वीडन में आयोजित विश्व कप में यह सफलता हासिल की थी।
मुलर ने जर्मनी के लिए अब तक आठ अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और उनके नाम पांच गोल दर्ज हो चुके हैं। यही नहीं, उन्होंने जर्मनी द्वारा किए गए कुल 16 गोलों में से पांच खुद किए हैं और तीन को करने में अपने साथियों की मदद की है।
मुलर यदि गोल्डन बूट हासिल करने में सफल हो जाते हैं तो यह सम्मान पाने वाले वह फीफा विश्व कप इतिहास के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे।
इससे पहले हंगरी के फ्लोरियन एल्बर्ट ने 20 वर्ष 268 दिन की उम्र में 1962 विश्व कप में संयुक्त रूप से यह सम्मान हासिल किया था। उम्र के लिहाज से मुलर एल्बर्ट से 32 दिन सीनियर हैं।
गोल्डन बूट की दौड़ में मुलर के अलावा स्पेन के डेविड विला और हॉलैंड के वेस्ले श्नाइडर भी शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों ने कुल पांच-पांच गोल किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications