फीफा विश्व कप : मंडेला ने विश्व कप का समापन किया
पॉप स्टार शकीरा की अगुआई में कलाकारों ने जहां रंगारंग कार्यक्रम पेश किया वहीं स्पेन और हॉलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर सॉकर सिटी स्टेडियम लाल और नारंगी रंग में रंगा दिखा।
मंडेला अपनी पत्नी ग्रासा माइकल के साथ गोल्फ कार्ट पर बैठकर स्टेडियम में पहुंचे। स्टेडियम में पहुंचते ही मंडेला ने तमाम दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। कुछ प्रशंसक उन्हें देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए।
फीफा और एलओसी ने मंडेला को विश्व कप मुकाबलों के लिए खुला निमंत्रण दिया था। उनके 11 जून को हुए उद्घाटन समारोह में पहुंचने की खबर थी लेकिन उसी दिन परपोती की असमय मृत्यु के कारण उनका कार्यक्रम बदल गया था। मंडेला ने फाइनल के लिए पहुंचकर आयोजकों को खुश कर दिया।
समापन समारोह में अनेक अतिविशिष्ट अतिथि मौजूद थे। इनमें दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा, स्पेन की राजकुमारी सोफिया और अफ्रीकी देशों के कई प्रतिनिधि शामिल थे।
विश्व कप की शुरुआत 11 जून को सॉकर सिटी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको के बीच खेले गए मैच के साथ हुई थी। एक महीने तक चले इस महान आयोजन के दौरान कुल 64 मैच खेले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications