दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड की सनसनीखेज हार (लीड-1)

बांग्लादेश द्वारा दिए गए 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के सभी बल्लेबाज 49.3 ओवरों में 231 रन बनाकर आउट हो गए।

जोनाथन ट्रॉट के 94 रनों की शानदार पारी के बावजूद इंग्लैंड को इस अपेक्षाकृत कम स्कोर के मैच में हार झेलनी पड़ी। इसके लिए बांग्लादेशी गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी।

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने सम्मिलित प्रयासों के बूते अंतिम समय में मैच का परिणाम अपने हक में किया। कप्तान मशरफे मुर्तजा, अब्दुर रज्जाक, सैफुल इस्लाम, रुबेल हसन और पूर्व कप्तान सकीबुल हसन ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने 33, क्रेग कीसवीटर ने 20, पॉल कोलिंगवुड ने 10, इयोन मोर्गन ने एक, माइकल यार्डी ने 10, ल्यूक राइट ने 15, अहमद शहजाद ने पांच और क्रिस ब्रॉड ने 21 रन बनाए। ट्रॉट ने 130 गेंदों पर आठ चौके लगाए।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर सात विकेट खोकर 236 रन बनाए। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस ने सर्वाधिक 76 रनों का योगदान दिया।

कायेस ने 111 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए जबकि जुनुरूल इस्लाम ने 53 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की सहायता से 40 रन बनाए।

महमुदुल्लाह 24 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि मुर्तजा ने 25 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन की तेज पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से अजमल शहजाद ने तीन विकेट लिए। मुर्तजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीन मैचों की इस श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। मेजबान टीम ने बीते गुरुवार को बर्मिघम में खेले गए पहले मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, July 11, 2010, 12:29 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+